कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को सूरज की पहली किरण फूटते ही देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजने लगे। देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा की गई। घरों में मुहूर्त पर कलश स्थापना की गई।भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही देवी मंदिरों के बाहर लग गईं थीं। मनोकामना पूरी करने के लिए भक्तों ने मां को चुनरी अर्पित की। बारादेवी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग भारी वाहनों के लिए रोक दिए गए।नगर के प्रमुख मंदिरों में बारादेवी और तपेश्वरी देवी में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही। बारादेवी में दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। यहां पुरुष व स्त्री पंक्तिबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। माता रानी के जयकारे लगाते भीड़ अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रही थी।तपेश्वरी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.