संवाददाता, सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश में रविवार को भोर होते एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। देवरिया के भलुअनी में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुकाबले में गोलियां तड़तड़ाने लगी। पैर में एक गोली लगने के बाद चाइना अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चाइना पर 10 दिसंबर की रात देवरिया के भलुअनी में मनीष सिंह मोनू को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चाइना को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस सोनाड़ी में हथियार की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें एक गोली चाइना अंसारी के पैर में लग गई। गोली लगते ही चाइना अंसारी जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चाइना अंसारी के पास से पुलिस ने एक असलहा...