उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव/शुक्लागंज। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भोर पहर से ही मंदिरों में मंत्रोच्चारण, शंख और घंटों की गूँज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माँ चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की और व्रत, हवन व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां को प्रसाद अर्पित किया। शहर के बड़ा दुर्गा मंदिर, मां पूर्णाधाम, कल्याणी देवी मंदिर और शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर सहित लगभग एक दर्जन से अधिक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर समितियों ने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.