फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज भी किसानो की धड़कनों को बढ़ाये हुये है। शुक्रवार की भोर मौसम में बदलाव हुआ। आकाश में काले बादल छाये। तेज हवायें चली। उमड़ते घुमड़ते बदरा निकल गये। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से किसानों की बेचैनी बढ़ी हुयी है। वहीं मंडी में किसान बिक्री के लिए आलू लेकर पहुंचे। बाहर की मंडियों से अच्छी मांग न होने पर आलू की बिक्री सुस्त रही। ऐसे में किसानों को चिंता सताये जा रही है कि कहीं बारिश हो गयी तो आलू से और अधिक नुकसान हो जायेगा। अभी बड़ी संख्या में किसानें ने आलू को छांव में लगा रखा है। बड़े बड़े ढेर कई गांव में आलू के भाव की आस में लगे हुये हैं। सुबह को जिस तरह से हल्की बूंदाबांदी हुयी और फिर दोपहर में तेज धूप निकली उससे किसानों ने धूप निकलने पर राहत की सांस ली। किसान रामअवतार, संतराम, राघव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.