भदोही, जनवरी 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। गुरुवार की भोर में चली सर्द हवा से गलन में अचानक इजाफा हो गया। देखते ही देखते सुबह साढ़े सात बजे तक घना कोहरा छा गया। कोहरा के चलते वाहनों की गति अचानक धीमी पड़ गई। सुबह सात बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। हालांकि सुबह दस बजे धूप खिला तो लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की माने तो इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। मेघ की दस्तक संग सर्द हवा चली तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री तक दर्ज हुआ। 12 किमी प्रति घंटा की दर से पक्षुआ हवा चलता रहा। मौसम की दोहरी मार लोगों को बीमार कर दे रहा है। बुधवार की देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.