भोर में गरजे बादल, खागा में राहत तो शहरवासी उमस से बेहाल
फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। दोआबा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ खागा तहसील के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि शहरी क्षेत्र में दिनभर बादलों का डेरा बना रहा, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने के बाद फिर उमस और गर्मी बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपेक्षित बारिश न होने से लोग निराश दिखे, जबकि किसान धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की आस लगाए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बीच-बीच में हीटवेव ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। गुरुवार रात को भी आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार भोर में तेज चमक-गरज और आंधी के साथ सुल्तानपुर घोष, हथगाम, खागा सहित कई क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.