जौनपुर, मार्च 13 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर बाजार में सीएससी का संचालन करने वाले प्रेम चंद्र यादव को गोली मारकर बुधवार की रात में हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ट्रामा सेंटर वाराणसी में गुरुवार की भोर में ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित करके उठाया है। गोसाईपुर गांव निवासी प्रेम चंद्र रात करीब साढ़े आठ बजे सीएससी बंद करके घर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचे थे तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर बैग, बाइक और मोबाईल छीन लिया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां ऑपरेशन करके गोली निकाली गई। गोली र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.