भोर में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत
मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिलेवासियों को गुरुवार सुबह आंधी के साथ तेज बारिश होने से बड़ी राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। गुरुवार तड़के तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- सुबह से रुक-रुक कर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहानादोपहर बाद हल्की धूप हल्की धूप नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.