हापुड़, सितम्बर 24 -- हापुड़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिन निकलते ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं का पूरे विधि-विधान से मां की ज्योति जगाई और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि मां दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी है। यहां ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है। ब्रह्मचारिणी अर्थात तप का अचारण करने वाली। ब्रह्ममचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिमर्य एवं अत्यंत भव्य है। पूर्व जन्म में जब माता हिमालय के घर पुत्री रुप में उत्पन्न हुईं थी, तब इन्होंने नारद के उपदेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.