फतेहपुर, जून 28 -- खखरेरू। क्षेत्र में ओवरलोड मोरंग के अवैध परिवहन पर रविवार भोर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। खागा के नायब तहसीलदार ने स्थानीय पुलिस के साथ गुप्त मार्ग से निकल रहे दोनों ओवरलोड वाहनों को पकड़ लिया। बताया कि मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग के चलते वाहन स्वामी कार्रवाई से बचने के लिए ग्रामीण व गुप्त रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर भोर में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर थाने भेज दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन और मोरंग परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दो ओवरलोड मोरंग लदे ट्रैक्टर सीज किए गए हैं। दोनों वाहनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई...