बलिया, मार्च 24 -- बेल्थरारोड। ओम एचपी गैस गोदाम पर सोमवार को प्लांट से गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजे से ही सैकड़ों लोग लाइन में लगकर गैस का इंतजार करते रहे लेकिन आपूर्ति नहीं आने से घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार को गोदाम बंद रहने और प्लांट से गैस नहीं पहुंचने के कारण वितरण कार्य पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों तथा आसपास के गांवों से आए उपभोक्ताओं में इसको लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता और केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण भी उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से नगर क्षेत्र के होटल, ढाबा, फास्ट-फूड और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी इसका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.