रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पिछले दो माह से चल रहे अष्टम प्रहर व्यापी अखंड महानाम संकीर्तन का बुधवार को भोर कीर्तन के साथ पारायण हो गया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बंगाली समाज के प्रमुख आयोजनों में शामिल महाप्रभु के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ क्षेत्र में चैत्र माह के प्रथम सप्ताह से हुआ था, जो बैसाख माह के अंतिम सप्ताह तक चला। नगर के दो स्थानों सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा अष्टम, 16 और 32 प्रहर व्यापी महानाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में लीन रहा और प्रत्येक स्थान पर अटूट भंडारे का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- मंगल घट की स्थापना के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू आयोजन समिति की ...