मैनपुरी, सितम्बर 12 -- नगर के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, कठिन परिश्रम और टीम भावना जगाते हैं। संरक्षक नकुल सक्सेना ने कहा कि ग्रामीण व कस्बाई अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संस्थान का प्रयास खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण माहौल देना है। प्रतियोगिता में मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा की टीमों के 46 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में फिरोजाबाद की खुशी व रुचिका तथा मैनपुरी की दीपिका ने प्रथम स्थान पाया। यह भी पढ़ें- Mathura News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में मथुरा ओवरऑल चैंपियन वहीं अंडर-19 बालिका...