गोपालगंज, जनवरी 16 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने लामीचौर-बंधुछापर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए यूपी से पिकअप पर लाई जा रही 567 लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मुख्य तस्कर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि जगतौली ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि यूपी से शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंधुछापर तीनमुहानी के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही पिकअप सवार लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिनमें से चार को पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो से 63 कार्टन में रखी कुल 2835 पीस शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के कन्हैया कुमार और सचिन यादव और जगतौली ओपी क्षेत्र के प्रेमसागर कुमार व चन्दन कुमार के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.