गोपालगंज, मई 4 -- भोरे।एक संवाददाता जगतौली ओपी पुलिस ने ओपी के दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 53 लीटर शराब और दो बाइक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोपतपुरा स्थित स्याही नदी चारमुहानी व कोइरीगांवा तीनमुहानी पर छापेमारी की। इस दौरान 53 लीटर शराब और दो बाइक के साथ हथुआ थाने के मनीछापर गांव के अहद हुसैन, अबूबकर अली व रंजन कुमार , जगतौली ओपी के डोमनपुर गांव के प्रदीप कुमार साह और पडरौना गांव के मिंकु कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...