गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने बिलरुआ गांव में कार्रवाई करते हुए 225 लीटर शराब और कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में थाने के वैध जैतपुरा गांव का मोहित पटेल और रुदलपुर गांव का रोशन गोसाई शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के भिंगारी बाजार की तरफ से एक अल्टो कार पर तस्कर शराब लेकर बिलरुआ गांव के रास्ते आनेवाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने बिलरुआ स्थित नंदजी भगत के मुर्गी फार्म के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी । इसी दौरान भिंगारी बाजार की तरफ से एक ऑल्टो कार आती दिखाई दी ।पुलिस ने टॉर्च की रोशनी देकर कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं, कार की तलाशी लेन...