भोरे में 198 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन
गोपालगंज, जून 17 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कुल 198 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक आवेदन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्राप्त हुए। जिसमें ओपीडी से जुड़े 71 ओर लैब जांच से संबंधित 59 आवेदन प्राप्त हुए। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के 5, पंचायती राज विभाग के 7, श्रम संसाधन विभाग के 3, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 14, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 10, कृषि विभाग के 8, पशुपालन विभाग के 6, सांख्यिकी विभाग के 5 और बाल विकास परियोजना के 9 आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.