गोपालगंज, जनवरी 23 -- भोरे। एक संवाददाता विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व बसंत पंचमी शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आकर्षण का केंद्र बसदेवा में चार लाख रुपए की लागत से बना पंडाल रहा। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा कोरेया, छठियाव, हरदिया, जगतौली, लामीचौर, हुस्सेपुर, कल्याणपुर, सिसई आदि गांवों में भी धूमधाम से यह पर्व मनाया गया। वहीं, प्रखंड के सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.