गोपालगंज, मार्च 12 -- भोरे, एक संवाददाता। बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान, लामीचौर के तत्वावधान में प्रखंड के लामीचौर पश्चिम टोला स्याही नदी के तट पर गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 15 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। सम्पूर्ण अनुष्ठान आचार्य प्रदीप तिवारी व जितेंद्र शुक्ल की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इसमें बिहार के गोपालगंज और यूपी के देवरिया और कुशीनगर जिलों से शादी के बंधन में बंधने के लिये वर-वधु परिजनों के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर निवासी समाजसेवी रामाजी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्र खंड मुखिया संघ अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह और समाजसेवी डॉ. एस आर मल्लिक उर्फ बंगाली बाबू ने अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत किया। संस्थान की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी के लिए राशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.