गोपालगंज, मार्च 8 -- भोरे। एक संवाददाता पिछले एक सप्ताह से लापता थाने के खुशहाल छापर गांव के युवक का शव रविवार को राम नगर गांव के पास झरही नदी से बरामद हुआ।शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के विशुनी साह के पुत्र बृजेश साह के रूप में की गई। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह झरही नदी में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बृजेश पिछले एक सप्ताह से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण वह अक्सर बिना बताए कहीं निकल जाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.