भोरे में मारपीट में तीन जख्मी, 25 पर प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, जून 3 -- भोरे, एक संवाददाता। जगतौली ओपी के लामीचौर गांव में गत शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से प्राथमिकी गांव के सोमारी सिंह की पत्नी पूजा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि रविंद्र भगत, वीरेंद्र भगत, सुरेंद्र भगत, पानमति देवी, सुभावती देवी देवी सहित 18 लोग आंगन में आए केला का पौधा काटने लगे। विरोध करने पर पूजा देवी व सुगी देवी को लाठी, डंडे एवं भाला से मार पीटकर घायल कर दिए। दूसरे पक्ष से प्राथमिकी रविंद्र भगत ने दर्ज कराते हुए कहा है सुगी देवी, सोनी देवी, नीतीश कुमार, पुजनी देवी सहित सात लोग दरवाजे पर आए और मारपीट कर घायल कर दिए। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.