गोपालगंज, मई 22 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के भानपुर बनकटा गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला को जानलेवा हमला कर गंभीर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूर्णमासी कुशवाहा की पत्नी श्रीमती देवी ने कहा है कि उनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। पिछले दो वर्ष से पति का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है। जिसका विरोध करने पर गत 11 मई की रात उक्त महिला के उकसावे पर पति ने बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...