भोरे में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
गोपालगंज, मार्च 17 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के लाला छापर में स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में आयोजित भाजपा सिसई मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक संकल्पों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सिद्धांतों और विचारधारा की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही अनुशासन और सेवा भाव को भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया। कार्यक्रम को जिला महासचिव प्रशांत कुमार सिंह, संतोष कुशवाहा ने भी संबोधित किया। मौके पर अक्षयबर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.