गोपालगंज, मार्च 17 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सरपंच, न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 'ई-ग्राम कचहरी' पोर्टल के संचालन और उसकी तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि ग्राम कचहरी के कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा सके। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं बीपीआरओ प्रज्ञा सचान ने बताया कि ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने पोर्टल पर आधार ऑथेंटिकेशन, ई-सर्टिफिकेट जनरेट करने तथा उसे टीएमपी पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम कचहरी सचिवों ने पोर्टल पर नए केस अपलोड करने में आ रही तकनीकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर बीपी...