भोरे में पेड़ से लटके युवक का शव मिलने में यूडी केस दर्ज
गोपालगंज, अगस्त 4 -- भोरे।एक संवाददाता जगतौली ओपी के डोमनपुर गांव के बाहर रविवार की देर रात को पेड़ से लटका युवक का शव मिलने के मामले में यूडी केस दर्ज हुआ है।ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि रविवार की रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद लौटने पर सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पहचान डूमर नरेंद्र गांव के मुन्नी चौहान के 30 वर्षीय पुत्र अनिल चौहान के रूप में हुई। बताया जाता है कि अनिल से झगड़ा होने पर एक सप्ताह पहले उसकी मां अपने भाई परमा चौहान के घर डोमनपुर आ गई थी। रविवार की शाम अनिल मामा के घर डोमनपुर मां को मनाने आया था। लेकिन वह मानी नहीं। इसी बीच देर रात को पेड़ से लटका उसका शव मिला। अनिल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी रानी देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.