गोपालगंज, फरवरी 27 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के धरहरा गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में आयोजित नाच के दौरान बाराती और शराती के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि धरहरा गांव के बृजभान प्रसाद के यहां कुचायकोट थाने के ढेबवा गांव के मोहन खरवार के यहां से बारात आई थी। जयमाल के बाद नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक मंच पर चढ़कर डांसर के साथ नाचने लगे। इसी बात को लेकर बाराती पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के भाई गोलू खरवार का सिर फट गया। जबकि परमात्मा खरवार समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना में करीब 50 कुर्सियां टूट गईं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.