भोरे में छह संगीन मामलों में आरोपित शराब तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 18 -- भोरे। एक संवाददाता जगतौली ओपी पुलिस ने मंगलवार को छह संगीन मामलों में आरोपित शराब तस्कर लुहसी गांव निवासी अमरजीत यादव उर्फ रामजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। बताया जाता है कि बीते 19 जून को जगतौली ओपी क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था।पू छताछ और अनुसंधान में यह बात सामने आई थी कि यूपी से शराब लाकर अमरजीत यादव को ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार अमरजीत यादव के खिलाफ भोरे थाने में डकैती, लूट, अपहरण, जानलेवा हमले और उत्पाद अधिनियम के तहत करीब छह संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.