गोपालगंज, अप्रैल 5 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित थाने के ज्योतिषी टोला के अरुण कुमार और अभिषेक कुमार हैं। दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि यह बाइक 27 मार्च को खलवा गांव से चोरी हुई थी। उस दिन गांव के विजय कुमार मिश्रा गांव में ही लगा मेला देखने गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरुण कुमार और अभिषेक कुमार ने ही बाइक की चोरी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बाइक सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.