भोरे में किराना दुकान में लूटपाट के बाद जड़ा ताला, मांगी 20 लाख की रंगदारी
गोपालगंज, अप्रैल 10 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के हुस्सेपुर बाजार में गत मंगलवार की रात्रि हथियारों से लैस असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान में घुसकर लाखों की लूटपाट करते हुए मालिक और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। जाते-जाते दुकान में अपना ताला जड़ दिया और खोलने के बदले 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। मामले को लेकर चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित दुकानदार मनोज साह ने प्राथमिकी में कहा है कि घटना तिथि को वह अपने घर सह दुकान पर थे। इसी बीच जितेन्द्र भगत, धमेन्द्र भगत, बिपिन भगत और भोला भगत करीब 50 अज्ञात अपराधियों के साथ आकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से सबसे पहले दुकान में लगे 5 सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ दिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और विरोध करने पर उन्हें और परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.