भोरे में कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हुआ शुरू
गोपालगंज, मई 11 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के करमासी टोला मिश्रौली में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सप्ती माई मंदिर सरैया-खनुआ नदी पहुंची। वहां वैदिक विधि- विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु भिंगारी मार्ग से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर लौट आए। पूरे मार्ग में जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा, आलोक पाठक व वशिष्ठ दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- भोरे में कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हुआ शुरू आयोजन समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.