गोपालगंज, मार्च 8 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के अमही धाम में रविवार को 1001 कन्याओं के कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री सर्वेश्वर महादेव रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर छठियाव, मझवलिया, बेलहीं होते हुए घूर्णाकुंड नदी के घाट पर पहुंची। जहां मुख्य यज्ञाचार्य पं. संजय तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। पुनः कोइरीगांवा, सोहनरिया, कुर्थियां होते हुए यज्ञशाला पहुंच कर समाप्त हो गई। आयोजन समिति के दुर्गेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि महायज्ञ 16 मार्च तक चलेगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक धन्वंतरी दास जी महाराज शिव कथा और अध्यात्म का रसपान कराएंगे। महायज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.