गोपालगंज, मार्च 5 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने सीओ अनुभव राय के नेतृत्व में बुधवार को रघुनाथपुर गांव में कार्रवाई कर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में अफीम के पौधों को नष्ट करते हुए खेत के मालिक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जाता है कि सीओ को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर गांव के धर्मदेव भगत का लड़का राजन कुमार अपने खेत में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ अफीम की खेती कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों और नारकोटिक्स विभाग को सूचित कर सीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अंचल अमीन सत्येंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, हलीम अंसारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने जब रघुनाथपुर स्थित चिन्हित खेत में छापेमारी की, तो वहां अफीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.