गोपालगंज, जनवरी 31 -- m भोरे, एक संवाददाता। भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को भोरे अनुमंडल तथा हथुआ जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक स्थानीय राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोरे के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं शिक्षाविद डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल 'प्रभात' ने की। अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कार्यकाल में भोरे को अनुमंडल तथा हथुआ को जिला बनाने से संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। उस समय उक्त प्रस्ताव को नए जिला एवं अनुमंडल गठन के लिए गठित समिति के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही राज्य की सरकार बदल गई। जिसके कारण यह प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.