गोपालगंज, अप्रैल 23 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, बल्कि पूरे इलाके में भय का माहौल भी पैदा हो गया है। सबसे मर्माहत करने वाली घटना श्री खटीक के घर हुई। उनके घर में आगामी तीन मई को बेटी का तिलक और 6 मई को शादी तय है। पिता ने जीवन भर की पूंजी लगाकर जो जेवरात बिटिया की विदाई के लिए बनवाए थे, चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी नही खोल पाई पुलिस, लगा दी एफआर अब शादी की खुशियां सिसकियों में बदल गई हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वारदात के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई। बल्कि चोरी किए गए...