गोपालगंज, अप्रैल 10 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के तीन गांवों में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना में करीब 50 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में नारू चकरवा, भोरे पश्चिम टोला और बंतरिया के किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय अचानक नारू चकरवा गांव के पास से धुएं का गुबार उठा, जो देखते ही देखते तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरी और तीसरी घटना भोरे पश्चिम टोला और बंतरिया में हुई। खेतों से उठती लपटें देख भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक दर्जनों किसानों की साल भर की गाढ़ी कमाई और अनाज जलकर राख हो चुके थे।आग के कारणों का...