भोरे के चालक की कानपुर में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
गोपालगंज, जून 4 -- भोरे। स्थानीय थाने के लामीचौर बाजार गांव के एक चालक की यूपी के कानपुर में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक उक्त गांव के उपदेश गुप्ता का 24 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता था। वह कानपुर के अलीपुर में टेलर गाड़ी चलाता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि अंकित बुधवार की शाम टेलर गाड़ी पर पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी पर ही इन भारी पाइपों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके पिता उपदेश गुप्ता खुद ट्रक का कारोबार करते हैं और वर्तमान में परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत लामीचौर बाजार स्थित घर पर अभी अंकित की मां और बहन ही मौजूद हैं। जैसे ही यूपी पुलिस के जरिए अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.