गोपालगंज, अप्रैल 12 -- भोरे, एक संवाददाता। पिछले 17 वर्षों से बंद पड़ी भोपतपुर वितरणी नहर के जीर्णोंद्धार की उम्मीद बढ़ गई है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद नहर की तलहटी में उगे पेड़ों की लिस्टिंग का कार्य यूपी की सीमा तक शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने और नहर का पक्कीकरण हो जाने से मुख्य नहर के साथ-साथ इससे जुड़ी तमाम शाखा नहरों में भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि पिछले 17 वर्षों से बंद पड़ी इस नहर की तलहटी में बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं। जिससे पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। पिछले वर्ष ही इसके पक्कीकरण का अनुबंध एक निजी कंपनी मिला था। लेकिन वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने से काम रुका हुआ था। गंडक विभाग के जेई विकास कुमार ने ...