गोपालगंज, अप्रैल 28 -- भोरे।भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में गत शुक्रवार को हुई घटना के बाद व्यापारियों में फैले भय के माहौल को खत्म करने के लिए मंगलवार को एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने व्यवसायियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने बाजार में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें निडर होकर कारोबार करने को कहा। बैठक में सरपंच केशव चंद्र सिंह सहित कई लोगों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पिकेट खोलने की मांग की। एसडीपीओ ने कहा कि यदि पंचायत भवन में रहने की व्यवस्था होती है तो एक अधिकारी, दो जवान और एक चौकीदार की स्थायी प्रतिनियुक्ति बाजार में की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के दिन अपराधियों के पास मौजूद चार हथियारों में से तीन बरामद कर लिए गए हैं। जबकि चौथे हथियार की बरामदगी के लिए जनता से सहयोग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.