नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने राजधानी के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। अब भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र (बवाना फेज-2) का पुनर्विकास भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी ) मॉडल के तहत किया जाएगा। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से उद्योगपतियों की लंबित मांगों को अब वर्तमान सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल पुनर्विकास नहीं है, बल्कि एक पर्यावरणीय और आर्थिक सुधार है। हम ऐसा बुनियादी ढांचा बना रहे हैं, जो उद्योगों को सहयोग देने के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, बवाना फेज दो के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.