गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कोयल एंक्लेव योजना से प्रभावित भोपुरा के किसानों ने भाकियू अंबावता के बैनर तले गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कसाना का कहना है कि 14 साल से किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। 1.6 फीसदी विकसित भूखंड, गांव में बरात घर का निर्माण, खेल मैदान व गांव के विकास की मांगें सालों से नहीं मानी गई हैं। किसानों ने भोपुरा तिराहे पर बैनर के साथ प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। साथ ही जीडीए उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। किसानों का कहना था कि मांगे जल्दी नहीं मानी गईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- भोपुरा के किसानों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भैंसवार में किसानों का धरना 402वें दिन भी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...