मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- भोपा। भोपा पुलिस ने रहकड़ा गांव में एक वारंटी अन्नू पुत्र चंद्रवीर के मकान के दरवाजे पर नोटिस लगाए व गांव में ढोल बजवाकर मुनादी कराई। रहकड़ा गांव के धर्मेंद्र ने गांव के ही अन्नू पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। भोपा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अन्नू को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अन्नू के मकान पर नोटिस चस्पा किए व गांव में ढोल बजवाकर मुनादी करवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.