मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर भोपा पुलिस ने अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से दस अवैध तमंचे व 15 जिंदा कारतूस व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।

पुलिस कार्रवाई का विवरण एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि देर रात भोपा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ककराला रजवाहे पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने स्कूटी सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने स्कूटी को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर रोहित निवासी गांव पबला थाना इंचौली मेरठ, निखिल मलिक निवासी गांव नगला शेखू थाना इंचौली मेर...