भोपाल से लौटे किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, मार्च 31 -- मटसेना थाना क्षेत्र में सोमवार को भोपाल से भाई के साथ वापस लौटे किशोर ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह मां साफ सफाई करने के लिए छत के ऊपर पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जैंदामई निवासी 17 वर्षीय किशोर सनी अपने बड़े भाई सोनू के साथ भोपाल में मजदूरी करता था। होली के बाद दोनों भाई भोपाल गए थे। जहां से सोमवार सुबह दोनों भाई घर वापस आ गए। रात 10 बजे दोनों भाई परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गए। देर रात सनी छत पर बने टीनशेड में पहुंच गया और लोहे के कुंदे से गले में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.