भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकी मिली; नहीं मिला सुसाइड नोट
श्रुति तोमर, मई 27 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी की 17 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। मंगलवार को जब यह घटना हुई, उस वक्त लड़की के माता-पिता ऑफिस में थे और वह घर पर अकेली थी। परिवार वालों का कहना है कि लड़की पढ़ाई की वजह से तनाव में थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या से जुड़ा बताया है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान जब्त करते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन गेम की वजह से तनाव के एंगल से भी मामले की जांच करने की बात कही है। घटना का पता उस वक्त चला जब IPS अधिकारी दोपहर में खाना खाने के लिए चार इमली इलाके में स्थित अपने घर पहुंचे और लड़की एकबार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.