नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। 45 बंगला स्थित विधायक के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि सरकारी बंगला जुलाई महीने से खाली पड़ा था। विधायक के भतीजे राजेश लोधी वापस भोपाल पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। शिकायत के बाद टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- 'कई लोग महिलाओं को पटाने के लिए भेजते हैं'; BJP विधायक एक और विवादित बयान भोपाल के 45 बंगला इलाके में स्थित सरकारी आवास में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बंगले के पीछे की...