भोपाल में सीएम मोहन यादव ने लगाया 'संकल्प वृक्ष', 55 जिलों की मिट्टी से सींचा गया अर्जुन का पौधा
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भोपाल के शौर्य स्मारक में 'संकल्प वृक्ष' का रोपण किया। सेना दिवस-2027 के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अर्जुन का पौधा लगाया। इस पौधे को प्रदेश के सभी 55 जिलों से एकत्रित मिट्टी से सींचा गया। यह पहल राज्य की एकता, अखंडता और जनभागीदारी का प्रतीक बताई गई। 'मेरी माटी' अभियान के तहत प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों से मिट्टी एकत्रित कर कलशों में लाई गई थी। इन कलशों को कार्यक्रम में शामिल किया गया और पौधरोपण के दौरान अलग-अलग जिलों की मिट्टी अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने उन विद्यार्थियों का अभिनंदन भी किया, जो विभिन्न जिलों से मिट्टी से भरे कलश लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्य इवेंट प्रदर्शनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.