भोपाल, फरवरी 3 -- भोपाल के कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए रेप के आरोपी को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ ये मारपीट वकीलों ने की। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि वकीलों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को खींचा और उसे बुरी तरह पीट दिया। इस बीच पुलिस वालों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी की धुनाई हो चुकी थी। आरोपी के ऊपर 11 वीं की छात्रा से रेप करने, जबरन कलमा पढ़वाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। सोमवार को कोहेफिजा पुलिस आरोपी ओसाफ अली खान को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते मामला पुलिस के हाथों से निकल गया और वकीलों ने उसे अपनी तरफ खींच लिया। इस बीच उसके साथ मार-पीट भी हो गई। कोर्ट परिसर में हुए शोर-शराबे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.