मुंगेर, फरवरी 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। भोपाल में आयोजित डांस का दंगल सीजन-3 के मेगा टीवी राउंड में हवेली खड़गपुर की बेटी रिया राज ने अपनी नृत्य प्रतिभा का दम दिखाया। रिया ने बेस्ट डांस का अवॉर्ड जीतकर हवेली खड़गपुर का गौरवमान बढ़ाया है। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के डांस का दंगल में देशभर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर पुणे, मुंबई, आसाम, बिहार समेत कई राज्यों से आए कलाकारों के बीच प्रखंड के गालिमपुर गांव की प्रतिभाशाली नृत्यांगना रिया राज ने अपने दमदार नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रिया ने अपने उत्कृष्ट नृत्य कौशल के बल पर बेस्ट अवार्ड अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया। रिया की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अवार्ड मिलने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.