नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली में युवा कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भोपाल में भी हंगामा हुआ। इससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। भोपाल पुलिस ने शनिवार को हबीबगंज पुलिस स्टेशन में भाजपा के 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लाठी और पत्थरों से लैस 50 से 60 लोगों ने दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और फर्नीचर, कांच को नुकसान पहुंचाया। इस हंगामे के दौरान पत्थर लगने से कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार के सिर में चोट आई है।7 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज एमपी कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रेसिडेंट प्रदीप अहिरवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3:45 बजे, 50 से 60 लोगों का एक ग्रुप लाठी और पत्थरों के साथ ज...