भोपाल, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 45 वर्षीय दुर्गा बाई कुशवाहा की कथित तौर पर उसी व्यक्ति ने हत्या कर दी, जिसे वह अपना "गुरु भाई" मानती थीं। वारदात के कुछ घंटों बाद आरोपी प्रीतम कुशवाहा ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।13 वार कर की गई हत्या पुलिस के अनुसार, दुर्गा बाई पर सीने में नौ बार, पेट में तीन बार और गर्दन पर एक बार धारदार हथियार से वार किए गए। यह घटना सोमवार को उस समय हुई, जब उनके पति और बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि प्रीतम कुशवाहा ने पास ही बन रहे एक निर्माणाधीन मकान की सफाई का बहाना बनाकर दुर्गा बाई को वहां बुलाया। घर के एक कमरे में ले जाकर उसने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा बाई की मौके पर ही मौत हो गई...